{"_id":"666364e79f85a4cb470492a4","slug":"mobiles-lost-in-bijnor-found-while-traveling-from-karnataka-to-kashmir-137-recovered-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-124951-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कर्नाटक से कश्मीर तक चलते मिले बिजनौर में गुम हुए मोबाइल, 137 बरामद किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कर्नाटक से कश्मीर तक चलते मिले बिजनौर में गुम हुए मोबाइल, 137 बरामद किए
विज्ञापन
बिजनौर में पुलिस द्वारा बरामद चोरी हुए मोबाइल पाने के बाद खुश हुए लोग। स्रोत पुलिस।
-सर्विलांस की टीम ने खोज लिए 30 लाख की कीमत के 137 मोबाइल
- मोबाइल पाकर खिल उठे उनके स्वामियों के चेहरे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर में गुम हुए मोबाइल कर्नाटक, कश्मीर और राजस्थान समेत अन्य राज्यों में चलते मिले। सर्विलांस की टीम ने मशक्कत करते हुए गुम हुए 137 मोबाइलों को बरामद लिया। इन्हें उनके असल मालिकों को सौंपा गया तो चेहरे खिल उठे। बरामद किए गए मोबाइलों की कीमत तीस लाख रुपये बताई जा रही है।
मोबाइल बरामद करने के बाद उन्हें वितरित करने के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन के सभागार में कार्यक्रम हुआ। जिसमें नीरज कुमार जादौन ने मालूम किया कि उनके मोबाइल गुम कैसे हुए थे। कुछ ने बताया कि जेब से निकल गया था, किसी का चोरी हुआ तो किसी का बस में छूट गया। एसपी ने बरामद किए 137 मोबाइल उनके असल मालिकों को सौंप दिए।
सर्विलांस टीम ने बताया कि उक्त मोबाइल अहमदाबाद, राजस्थान, दिल्ली, देहरादून, ऋषिकेश और कश्मीर, कर्नाटक आदि में चल रहे थे। जिन्हें वहां की पुलिस की मदद के जरिए बरामद किया गया। जोकि कोरियर से बिजनौर मंगाए गए। बाहरी जनपदों के लोगों के भी कई मोबाइल बरामद किए हैं। मुजफ्फरनगर के गांव संभल हेड़ा निवासी मोहम्मद कैफ, फजलपुर निवासी अनिल आदि ने बताया कि उन्होंने खो चुके मोबाइल को मिल जाने की उम्मीद ही नहीं बची थी।
विज्ञापन
एसपी नीरज कुमार जादौन ने हिदायत दी कि मोबाइल का आज के दौर में गलत इस्तेमाल हो सकता है। इसलिए मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर पुलिस को सूचना दें। बरामद करने वाली टीम में सर्विलांस सेल प्रभारी जयवीर सिंह, विशाल चिकारा, प्रवेंद्र सिंह शामिल रहे।