{"_id":"5f060a5e8ebc3e63841b7a89","slug":"mobile-demand-increased-as-soon-as-online-studies-started-bijnor-news-mrt490300539","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होते ही बढ़ी मोबाइल की डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होते ही बढ़ी मोबाइल की डिमांड
विज्ञापन

बिजनौर। ऑनलाइन पढ़ाई होने से बाजार में इंटरनेट की मांग बढ़ गई है। मोबाइल की बिक्री में भी 15 से 20 प्रतिशत का उछाल आया है। बच्चों की पढ़ाई के लिए माता पिता ऑनलाइन पढ़ाई के लिए अतिरिक्त खर्च करने को मजबूर हैं।
मार्च में लॉकडाउन लगते ही अंदेशा हो गया था कि अब स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई हो सकती है। लॉकडाउन बढ़ते ही स्कूलों ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू भी करा दी। अगर किसी परिवार में एक ही मल्टीमीडिया मोबाइल था तो उससे ही काम चल गया था। अनलॉक प्रक्रिया होने के बाद परिवार के मुखिया अपने रोजगार को जाने लगे। इसलिए ऑनलाइन पढ़ाई के लिए अब मोबाइल खरीदना इन परिवारों की जरूरत बन गया है। कोचिंग करने वाले विद्यार्थी भी घरों पर ही हैं। ये बच्चे भी ऑनलाइन पढ़ाई के लिए इंटरनेट पर निर्भर हैं। मोबाइल के साथ साथ इंटरनेट कनेक्शन की डिमांड भी बढ़ी है। केबिल ऑपरेटर मनीष छाबड़ा का कहना है कि इंटरनेट की मांग लॉकडाउन के समय ही बढ़ गई है और अब तक बढ़ी हुई है। इसका सामान भी शॉर्ट पड़ रहा है। दिल्ली से सामान मंगवाया जा रहा है। मोबाइल विक्रेता हनी चोपड़ा का कहना है कि मोबाइल की मांग 15 से 20 प्रतिशत बढ़ गई है। अधिकतर लोग ऑनलाइन पढ़ाई के लिए ही मोबाइल खरीदने आ रहे हैं। मोबाइल विक्रेता चंदन नामदेव का कहना है कि लॉकडाउन के बाद से मोबाइल की बिक्री पहले से बढ़ गई है। जो नुकसान लॉकडाउन में हुआ था वह अब पूरा हो रहा है। केबिल ऑपरेटर दिनेश शर्मा का कहना है कि पहले के मुताबिक अब लोग ज्यादा इंटरनेट कनेक्शन बढ़वा रहे हैं।