{"_id":"6478dfb303e8303c8b0292f8","slug":"mnrega-laborers-will-be-linked-with-rural-livelihood-mission-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-1456-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़े जाएंगे मनरेगा मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़े जाएंगे मनरेगा मजदूर
Thu, 01 Jun 2023 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
- मनरेगा जॉबकार्ड धारकों और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को किया शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत तहसील क्षेत्र के करीब 75 हजार मनरेगा जॉबकार्ड धारकों, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थी मिशन की योजनाओं से लाभान्वित हाेंगे। महिला समूहों की तरह से इन लाभार्थियों को भी अलग से समूह बनाकर मिशन से जोड़ा जाएगा। विभाग की ओर से प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।
सरकार की मंशा है कि कोई भी लाभार्थी बेरोजगार न रहे। सभी को सरकार की ओर से चल रहीं योजनाओं का लाभ मिले। नहटौर विकास खंड के प्रभारी खंड विकास अधिकारी दीनदयाल सिंह और धामपुर के ब्लाॅक मिशन प्रबंधक राजकुमार सिंह ने बताया कि अब सरकार की ओर से मनरेगा जॉब कार्ड धारकों, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को भी सीधे समूह से जोड़ कर लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए मिशन की आईसीआरपी, समूह सखियों को भी निर्देशित किया जा चुका है।
तहसील क्षेत्र में चार ब्लाॅक धामपुर, नहटौर, अफजलगढ़ और स्योहारा शामिल हैं। इनमें कुल मिलाकर लगभग 72 हजार मनरेगा जॉब कार्ड धारक, 25 से अधिक प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी हैं। नहटौर ब्लाॅक में अकेले करीब 15 हजार मनरेगा जॉब कार्ड धारक और 700 से अधिक लोग आवास योजना के लाभार्थी हैं। ब्लाॅक में करीब 1400 से ज्यादा महिलाओं के समूह संचालित हैं। 20 हजार से ज्यादा महिलाएं इन समूहों से जुड़ी हैं।