फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   MLA and administration engaged in Khimdat-e-Khalk

खिमदत-ए-खल्क में जुटे विधायक और प्रशासन

Thu, 16 Apr 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
MLA and administration engaged in Khimdat-e-Khalk
नजीबाबाद में नगरपालिका की ओर से भोजन बांटते विपिन चौहान। - फोटो : NAZIBABAD
खिमदत-ए-खल्क में जुटे विधायक और प्रशासन
विज्ञापन

नजीबाबाद। विधायक हाजी तसलीम अहमद द्वारा जरूरतमंदों को बड़े पैमाने पर राशन किट उनके घर पहुंचाई जा रही है। नगरपालिका परिषद और तहसील प्रशासन की ओर से भी जरूरतमंदों को नियमित रूप से राशन और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

विधायक हाजी तसलीम अहमद और उनके भाई हाजी दिलशाद अहमद की ओर से सात हजार से अधिक राशन किट जरूरतमंदों को बांटी जा चुकी हैं। इनमें विधायक की ओर से साढ़े पांच हजार से अधिक राशन किट शामिल हैं। विधायक की ओर से नगर के वार्ड सदस्यों एवं नागरिकों से जरूरतमंदों की सूची लेकर टीम उनके घर राशन किट पहुंचा रही है। नगरपालिका परिषद के ईओ सुरेंद्र प्रताप, चेयरपर्सन सबिया निशात और राजस्व अधिकारी विपिन चौहान लॉक डाउन के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को रोजाना भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। चेयरपर्सन की ओर से व्यक्तिगत रूप से जरूरतमंदों की राशन किट, भोजन और जरूरत का सामान देकर मदद की जा रही है। उधर, एसडीएम संगीता के निर्देशन में तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, नायाब तहसीलदार राजीव याद, लेखपाल अशोक कुमार की टीम नगर तथा आसपास के क्षेत्रों के जरूरतमंदों को नियमित रूप से भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। प्रशासन की ओर से दी जाने वाली भोजन सामग्री में कोतवाली रोड स्थित जय गुरु देव धर्म सभा, खुशी चैरिटेबल ट्रस्ट और साहनुपर के सामाजिक कार्यकर्ता इंजी विकास आर्य का योगदान शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed