फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mission rejuvenation will be completed by March 15

मिशन कायाकल्प के अधूरे कार्य पूरे करने की होड़

Thu, 11 Mar 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Mission rejuvenation will be completed by March 15
बिजनौर। राज्य शिक्षा महानिदेशक ने परिषदीय स्कूलों में मिशन कायाकल्प के तहत हो रहे कार्यों की रिपोर्ट 15 मार्च तक देने के निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा में लगे अकादमिक रिसोर्स पर्सन को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही स्कूलों में मिशन कायाकल्प के तहत अधूरे कार्यों को पूरा कराने में गति आने लगी है।
विज्ञापन

शासन ने मिशन कायाकल्प के तहत परिषदीय प्राइमरी तथा उच्च प्राइमरी स्कूलों में कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। बेसिक शिक्षा विभाग के अलावा इन स्कूलों में जिला पंचायत राज विभाग से भी कार्य कराने को कहा गया था। स्कूलों में पेय जल व्यवस्था, बालक व बालिका के अलग-अलग शौचालय, मल्टीपल हैंडवॉश, किचन का सौंदर्यकरण करने, कक्षाओं में टाइल्स लगाने, ब्लैक बोर्ड, स्मार्ट क्लास बनाने, स्कूलों में विद्युतीकरण, प्रत्येक कक्ष में बिजली के पंखे लगाने तथा छात्रों की बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार अधिकांश स्कूलों में शौचालय, पेयजल व्यवस्था तथा विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। पिछले दो महीनों से स्कूलों में दिव्यांग बच्चों के लिए शौचालय भी बनवाए गए हैं। अधिकांश स्कूलों में मल्टीपल हैंडवाश भी बनवाए गए है। पंचायत राज विभाग द्वारा भी स्कूलों में कार्य कराए जा रहे हैं। स्कूलों में अब तक हुए कार्य की रिपोर्ट राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद ने ब्लॉक स्तर पर तैनात पांच पांच अकादमिक रिसोर्स पर्सन से 15 मार्च तक देने के निर्देश दिए हैं। स्टेट रिर्सोस पर्सन दुष्यंत कुमार ने बताया कि जल्द ही परिषदीय स्कूलों में कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर सभी सुविधाएं होंगी। दूसरी ओर, बीएसए महेश चंद्र ने शिक्षकों से अधूरे कार्य जल्द पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में बन रही स्मार्ट क्लास
बीएसए महेश चंद्र ने परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों से एक एक कक्षा कक्ष को स्मार्ट क्लास बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत स्कूलों में एलईडी लगाने को कहा गया है ताकि बच्चों को एलईडी के माध्यम से शिक्षा की नई तकनीकी व महापुरुषों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed