{"_id":"6259af41b7a7d624007ca9cd","slug":"missing-girl-from-haridwar-found-in-sheikhpura-bijnor-news-mrt5846796172","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार से लापता युवती शेखपुरा में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार से लापता युवती शेखपुरा में मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार से लापता युवती शेखपुरा में मिली
कोतवाली देहात (बिजनौर)। उत्तराखंड से तीन दिन पहले लापता हुई एक युवती दूसरे वर्ग के युवक के साथ उसके घर में रहती मिली। रात में ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं गांव पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने युवती को बरामद कर महिला थाने बिजनौर भेज दिया।
हरिद्वार के बाहदराबाद के मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी एक युवती पिछले तीन दिनों से थाना नगीना क्षेत्र के गांव शेखपुरा में दूसरे वर्ग के युवक के साथ रह रही थी। इसकी सूचना कुछ हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को लग गई। बृहस्पतिवार शाम हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सौरभ काकरान, सहदेव कुमार, भोले चौधरी, राहुल चौधरी, सुभाष कुमार गांव पहुंच गए और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती से बात की। युवती ने बताने पर पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया। युवती के परिजनों ने बताया कि युवती की गुमशुदगी हरिद्वार में दर्ज है। पुलिस ने मामला दो अलग-अलग वर्गों का होने के कारण गंभीरता से लिया। पुलिस ने युवती को महिला थाने बिजनौर में भेज दिया। गांव शेखपुरा के प्रधान आदेश कुमार ने बताया कि युवती हरिद्वार की रहने वाली थी, जानकारी होने पर उन्होंने युवती को पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में सीओ नगीना सुमित शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।