{"_id":"5b8ed087867a5548384a1d1e","slug":"missing-body-found-in-ram-ganga-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम गंगा में डूबा युवक शाम को मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम गंगा में डूबा युवक शाम को मिली लाश
अमर उजाला/बिजनौर
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
रामगंगा नदी में डूबे युवक को तलाश करते गोताखोर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा में सहसपुर में पशुओं के लिए चारा लेने के लिए रामगंगा को पार कर रहे युवक की डूब कर मौत हो गई। युवक अपने रिश्ते के भाई और दो अन्य दोस्तों के साथ खेत पर जा रहा था।
सोमवार दोपहर 11 बजे सहसपुर के मोहल्ला तराई निवासी रोहित (21) अपने ममेरे भाई बिल्टू, अपने दोस्तों रिंकू व धर्मेंद्र के साथ जंगल से चारा लेने के लिए जा रहा था। खेतों पर पहुंचने के लिए उन्हें रामगंगा नदी के एक बरसाती नाले पार करना पड़ता है। ये नाला गांव राजीपुर के पास रामगंगा नदी की एक धार के कटने से बना है। इस समय रामगंगा में बढ़े पानी के कारण इस नाले में भी पानी बढ़ गया है।
चारों युवक रामगंगा नदी के नाले के बीच पहुंचे तो पानी के तेज बहाव में रोहित के पैर फिसल गए। वह पानी में डूबने लगा। बिल्टू ने रोहित की कमीज पकड़ कर उसे बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन कमीज फटकर बिल्टू के हाथ में ही रह गई। पहले तो इन चारों ने उसे पानी में तलाश करने की कोशिश की, नहीं मिलने पर शाम को घर जाकर बताया। मोहल्ले के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने युवक की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को पुलिस मौके पर पहुंच गई और पीएसी को भी बुला लिया गया। थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने पीएसी तथा गोताखोरों के साथ कश्ती में बैठकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं स्थानीय लोगों को डूबने की जगह से चालीस मीटर की दूरी पर झाड़ियों में उसका शव फंसा हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि सहसपुर निवासियों के अधिकांश खेत रामगंगा नदी के इस बरसाती नाले के पार ही है। जंगल से चारा लेने के लिए उन्हें रामगंगा नदी के नाले को पार करना पड़ता है। बरसात के दिनों में नाला रौद्ररूप ले लेता है। पार करने के लिए कोई पुल या पुलिया न होने के कारण ग्रामीणों को रामगंगा नदी में उतर कर ही एक किनारे से दूसरे किनारे पर आनाजाना पड़ता है। नदी के तेज बहाव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।