फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Minister in charge reviewed preparations for Ganga Yatra

प्रभारी मंत्री ने गंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

Thu, 23 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Minister in charge reviewed preparations for Ganga Yatra
बिजनौर में गंगा बैराज पर गंगा यात्रा की तैयारी का जायजा लेते प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : BIJNOR
प्रभारी मंत्री ने गंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल व राज्यमंत्री यशवंत सैनी ने मुख्यमंत्री की 27 जनवरी को गंगा यात्रा की तैयारी की समीक्षा की। गंगा बैराज पर दोनों मंत्रियों ने अफसरों के साथ तैयारियों का जायजा लिया व गंगा आरती में भाग लिया।
प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल व राज्यमंत्री यशवंत सैनी बृहस्पतिवार शाम बिजनौर पहुंचे। डाक बंगले में डीएम रमाकांत पांडेय व एसपी संजीव त्यागी समेत तमाम अफसरों के साथ बैठक करके गंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गंगा यात्रा की कोई तैयारी अधूरी न रह जाए। इसके बाद दोनों मंत्री अफसरों के साथ गंगा बैराज पहुंचे और गंगा पूजन स्थल, सभा स्थल, हैलीपैड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों मंत्रियों ने गंगा बैराज पर रोजाना होने वाली गंगा आरती में भाग लिया। इससे पहले दोनों मंत्रियों ने गंगा तट पर हवन में आहुति दीं। इस मौके पर दोनों मंत्रियों के अलावा डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी संजीव त्यागी, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, एश्वर्य चौधरी मौसम, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, गंगा विचार मंच नमामि गंगे के जिला संयोजक सौरभ सिंघल, दीपक गर्ग मोनू, विनय राणा, ज्योतिषाचार्य पंडित ललित शर्मा, पंडित अभिषेक शर्मा समेत तमाम अफसर व नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed