फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Minister counted the achievements of the government

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल का सम्मान समारोह

Mon, 09 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Minister counted the achievements of the government
हल्दौर क्षेत्र में मनोकामना पूर्ण सिद्ध पीठ मोहनपुर में दर्शन के लिए पहुंचे प्रभारी मंत्री कपिल - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। मनोकामना पूर्ण सिद्ध पीठ मोहनपुर में माता के 14वें प्रकट दिवस पर भंडारे व जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में जिले के प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के साथ तमाम भाजपाई व कार्यकर्ता भी शामिल हुए। वहीं चांदपुर में उत्तर प्रदेश नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व गुड़ एवं खंडसारी एसोसिएशन द्वारा मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मोहनपुर में 14 साल पहले मूर्तियां निकलीं थी। गांव वालों ने मंदिर में उनकी प्राण प्रतिष्ठा की थी। तब से हर साल मूर्तियों के प्रकटोत्सव पर जागरण व भंडारे का आयोजन किया जाता है। शनिवार रात गांव में जागरण आयोजित हुआ। रविवार को मंदिर में हवन किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि भी हवन में शामिल हुए। इस दौरान महंत नीरज जी महाराज, सुमन त्यागी, सीपी सिंह, आयुष चौहान, नीरज शर्मा, दीपक गर्ग, अमित ठाकुर, विपुल शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं चांदपुर में मंडी कोटला में पवन कुमार अग्रवाल व सर्वेश अग्रवाल तथा नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश गुप्ता व प्रभात गुप्ता के संचालन में आयोजित राज्यमंत्री सम्मान समारोह में कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि वे प्रदेश के साथ साथ जनपद बिजनौर को विशेष अहमियत देते हैं। राज्यमंत्री ने केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों के बारे बताया। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम कर्णवाल, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, आयुष चौहान, रामअवतार बंसल, विजय कुमार गुप्ता, अनिल कुमार अग्रवाल, गुड एवं खांडसारी एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी अशोक सिंह, अजय मित्तल, अरविंद कुमार मित्तल, नवीन अग्रवाल, ब्रजेश कौशिक, अशोक कुमार नेताजी, राजकुमार अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed