फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mill administration provided pipes for construction of temporary bridge

Bijnor News: अस्थायी पुल के निर्माण के लिए मिल प्रशासन ने उपलब्ध कराए पाइप

Thu, 07 Nov 2024 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Mill administration provided pipes for construction of temporary bridge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। पूंडरीकला-बरमपुर मार्ग के बीच मालन नदी पर अस्थायी पुल निर्माण के चीनी मिल प्रशासन ने क्षेत्रीय किसानों को ह्यूम पाइप उपलब्ध कराए हैं। पुल निर्माण की अन्य सामग्री में भी मिल प्रशासन आर्थिक मदद करेगा। अस्थायी पुल बनने के बाद ही क्षेत्रीय किसान बरकातपुर चीनी मिल को गन्ना उपलब्ध करा सकेंगे।
पूंडरीकला के पूर्व ग्राम प्रधान सुबोध राजपूत, अरुण कुमार, मुन्नु, संदीप, सीटू का कहना है कि मालन नदी पर पक्का और स्थायी पुल बनाने की मांग ग्रामीण कई वर्षों से कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

गांव बरकातपुर, पूंडरीकला, पूंडरी खुर्द, कामराजपुर, सबलपुर बीतरा को किरतपुर के बाजार सहित भोजपुर, खेड़ी, बरमपुर, मौजमपुर, नया गांव से जोड़ने के लिए ग्रामीणों ने पूंडरीकला के निकट मालन नदी पर अस्थायी पुल बनाया था, जो बरसात होने पर बह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष ग्रामीणों ने अस्थायी पुल को स्वयं हटा लिया था, लेकिन कई ह्यूम पाइप क्षतिग्रस्त हो गए थे। पूंडरीकला और आस-पास के किसानों ने अस्थायी पुल निर्माण के लिए चंदा एकत्रित किया है। वहीं, मिल प्रशासन ने ह्यूम पाइप उपलब्ध कराए है। ग्रामीणों द्वारा श्रमदान और जेसीबी के माध्यम दो दिन के भीतर मालन नदी पर अस्थायी पुल तैयार कर लिया जाएगा।

पुल बनने के बाद ही किसानों के खेतों में खड़ा गन्ना बरकातपुर चीनी मिल को उपलब्ध करा सकेंगे। किसानों को अस्थायी पुल का अन्य कृषि कार्याें के लिए भी लाभ मिल सकेगा।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed