{"_id":"5e29e38e8ebc3e4ad152cfd0","slug":"message-to-make-ganga-clean-nazibabad-news-mrt465418471","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालाबाद में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन
नजीबाबाद जलालाबाद में चित्र कला प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा को निर्मल और स्वच्छ बनाने का दिया संदेश
नजीबाबाद, जलालाबाद। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने गंगा को निर्मल व स्वच्छ बनाने के संदेश को जन जन पहुंचने का संकल्प लिया। निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से गंगा से जुड़ी अभिव्यक्ति को दर्शाया।
नगर पंचायत की ओर से अधिशासी अधिकारी हरिनारायण सिंह के निर्देशन में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में शीबा मांटेसरी स्कूल, हाशमी एंग्लो मॉडल स्कूल व कन्या जूनियर हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सीएम के गंगा यात्रा कार्यक्रम के मद्देनजर गंगा को निर्मल व स्वच्छ बनाने के संदेश का जन-जन तक पहुंचाने का शिक्षकों और विद्यार्थियों ने संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने निबंध के माध्यम से गंगा को निर्मल व स्वच्छ बनाने का अपना सुझाव शब्दों में स्पष्ट किया, वहीं चित्रकला के माध्यम से गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त करने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य अध्यापिका आयशा जबी, नाजिश परवीन, नौशाद अहमद, मनोज कुमार, नईम अहमद, तौफीक आदि मौजूद रहे।