फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Message of patriotism given by cultural programs

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिया देशभक्ति का संदेश

Sun, 24 Feb 2019 11:55 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 24 Feb 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Message of patriotism given by cultural programs
सांस्कृतिक प्रस्तुति देते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  सरस्वती शिशु मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से देशभक्ति का संदेश दिया। एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और मां भारती की वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बाल गीत, अंगद-रावण संवाद, देशभक्ति गीत, मूर्खाधिपति नाटक, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, होली गीत, परी गीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहकारिता प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डॉ. बीरबल सिंह ने विद्यार्थियों से देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता डॉ. जीआर गुप्ता ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर देश के भविष्य को निखारकर उन्हें देश और समाजसेवा में लगाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष सीताराम राणा ने कहा कि देश इस समय गंभीर परिस्थितियों से गुजर रहा है। हमें अपने बच्चों को पहले से ज्यादा संस्कारी और देशभक्त बनाना होगा। संचालन आचार्य विक्रम सिंह ने किया। प्रधानाचार्य स्वर्ण सिंह, व्यवस्थापक सुरेंद्र प्रकाश भटनागर ने स्कूल की उपलब्धि गिनाईं। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राममोहन अग्रवाल, लोकप्रिय काकरान, नवीन राणा, सुधीर कुमार, सतेंद्र सिंह, रेवादत्त शर्मा, जगदीशचंद्र वर्मा, एकता वत्स, सुनील सिंघल, हेमेंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed