फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Message given for environmental hygiene by planting saplings

पौधरोपण कर पर्यावरण स्वच्छता का दिया संदेश

Sun, 05 Jul 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Message given for environmental hygiene by planting saplings
पौधरोपण कर पर्यावरण स्वच्छता का दिया संदेश
विज्ञापन

बिजनौर/कोतवाली देहात/चांदपुर। वर्धमान कॉलेज में नवचेतना सेवा संस्थान व कॉलेज की एनएसएस इकाई ने पौधरोपण किया। समाजसेवी विजय गोयल व प्राचार्य सीएम जैन ने पौधरोपण कराया। इस दौरान डॉ. अनीता चौधरी, डॉ. राजीव विश्नोई, डॉ. जेके विश्वकर्मा, डॉ. शशिप्रभा, डॉ. प्रीति खन्ना, डॉ. नीलम गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर मुस्लिम फंड द्वारा रहीमिया पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में पौधरोपण किया गया है। इस दौरान जियाउद्दीन तालिब, रिजवानुल्ला खां, आतिफ अली, मजहर हुसैन, सुहैबुर्रहमान आदि मौजूद रहे। वहीं कोतवाली देहात में गांव महमूदपुर नारायण उर्फ श्यालूनंगला में उप जिलाधिकारी नगीना कुंवर वीरेंद्र प्रताप मौर्य, तहसीलदार हामिद हुसैन ने टीम के साथ, गांव जगन्नाथपुर, पित्तानहेडी जियां, चंदूपुरा में ब्लॉक प्रमुख कोतवाली तृप्ति राजपूत के पति भाजपा नेता विकास राजपूत ने अपने साथी एडीओ पंचायत सुरेंद्र कुमार व सुशील कुमार व जेई बाबुराम के साथ, थाना प्रांगण में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने, गांव इलायचीपुर खड़कू उर्फ सिकैड़ा में ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र व गांव शाहपुर सैदू में ग्राम प्रधान शूरवीर सिंह उर्फ सुक्खे व गांव शादीपुर में प्रधान जयवीर सिंह ने पौधरोपण किया है। वहीं चांदपुर में गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या साधना के निर्देशन में पौधरोपण किया गया। इसमें एनसीसी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष देवी, डॉ. प्रदीप कुमार तालान, एनसीसी कैडेट्स आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed