{"_id":"646d15d76ab850acad069bf7","slug":"mercury-reached-40-degrees-faltering-power-system-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-3727-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पारा 39 डिग्री पहुंचा, लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पारा 39 डिग्री पहुंचा, लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था
Wed, 24 May 2023 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 24 May 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
- सुबह सात से शाम तक चार घंटे हुई आपूर्ति, 61 बार ट्रिपिंग
- शहर में आधा घंटा भी नियमित नहीं चली पाई बिजली आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में गर्मी ज्यादा होने से पारा 39 डिग्री पर पहुंचा, तो शहर व गांवों की बिजली व्यवस्था ही लड़खड़ा गई। शहर बिजनौर में सुबह सात बजे से शाम तक चार से पांच घंटे भी आपूर्ति नहीं हुई। इस बिजली आपूर्ति में करीब 61 बार बिजली आपूर्ति में ट्रिपिंग हुई। अंधाधुंध बिजली कटौती होने से इंवर्टर-बैटरी ठप हो गए। भीषण गर्मी और बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया।
पिछले दो तीन दिन से जनपद के मौसम में गर्मी बढ़ रही है। दिन में हवा गर्म होने पर लू में तब्दील हो रही है। रात में भी उमस व गर्मी और बिजली कटौती से आम आदमी परेशान है। मंगलवार को सुबह सात बजे से ही बिजली कटौती ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। आपूर्ति के दौरान लो-वोल्टेज बड़ी समस्या बने हुए हैं। लो-वोल्टेज से घर व प्रतिष्ठानों में लगे पंखे, कूलर आदि उपकरण धीमी धीमी गति से चल रहे हैं। आवास विकास बिजलीघर से निकले फीडर से जुड़े मोहल्ला ब्रह्मान व आसपास के घरों में 440 लाइन में 100 से डेढ़ सौ वाट वोल्टेज पहुंचे। उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
केबल जल जाने से ढाई घंटे रही कटौती
शहर के बुखारा बिजलीघर में मंगलवार सुबह केबल में आग लग गई। आग लगने पर बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र ढ़ाई से तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि बिजलीघर का जला केबल बदलने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी है। लोड अधिक व गर्मी से कटौती हुई।
विज्ञापन
दस मिनट आपूर्ति, तीन मिनट कटौती
शहर में मंगलवार को कटौती का ग्राफ बढ़ गया। हालात यह हैं कि दिन में कई घंटे बिजली कटौती का खेल चला। उपभोक्ता महेश कुमार, गजेंद्र सिंह का कहना है कि दस मिनट की बिजली आपूर्ति और तीस मिनट की बिजली कटौती हुई। सोमवार रात और मंगलवार दिनभर बिजली कटौती हुई। शहर में 21.5 घंटे की बिजली आपूर्ति शेड्यूल चल रहा है। अंधाधुंध बिजली कटौती होने से घरों में रखे इंवर्टर-बैटरी ठप हो गए। गर्मी से बचाव को घरों के बाहर बैठे दिखाई दिए।
-- -- -- -- -- - कोट
गर्मी ज्यादा होने व एक बिजलीघर में तकनीकी कमी होने से थोड़ी परेशानी हुई थी। आपूर्ति शेड्यूल के अनुसार देने का पूरा प्रयास है - निरंजन सिंह, एसई विद्युत विभाग