फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Memorandum submitted to SDM against the Citizenship Amendment Bill

धामपुर में मुसलिमों ने बिल के विरोध में एसडीएम को सौपा ज्ञापन

Sat, 14 Dec 2019 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to SDM against the Citizenship Amendment Bill
नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

धामपुर। जमीअत उलमा-ए-हिंद की ओर से केंद्र सरकार द्वारा भारतीय नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 (केब) संसद के दोनों सदनों में पारित कराने पर विरोध जताया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने एकत्र होकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

मोहल्ला बंदूकचियान स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद एकत्र हुए समाज के लोगों ने बिल को इंसानियत का विरोधी बताया। शहर इमाम मुफ्ती मोहम्मद कमर कासमी ने कहा कि भारतीय मुस्लिमों के हक की अनदेखी की गई है। बिल को राष्ट्रपति से निरस्त करने की मांग की हैं। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम धीरेंद्र सिंह, महावीर सिंह राजावत, कोतवाल अरविंद मोहन शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर शहर इमाम मुफ्ती मोहम्मद कमर कासमी, डा. कमाल अहमद, डा. मोहम्मद आरिफ, पूर्व चेयरमैन महमूद हसन कस्सार, हाजी हसन खान, शमीम अहमद, हाजी कलाम अंसारी, जावेद रहमान शम्सी, गय्यूर अली खान, इरशाद मंसूरी, शेख आफताब, फैजान अंसारी, कारी इरशाद अली, कारी राशिद हमीदी, तसलीम मुल्तानी, शफीक अहमद, हैदर अली सभासद, मोहम्मद शाकिर, खालिद इदरीसी, जावेद अख्तर, मकसूद अहमद, शमून खान, हाफिज मोहम्मद अहमद, हुसैन अहमद फैजी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed