फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Memorandum submitted to improve electricity supply

Bijnor News: बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए दिया ज्ञापन

Tue, 05 May 2026 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to improve electricity supply
नहटौर। भाकियू (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने फुलसंदा बिजलीघर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर कोतवाली देहात स्थित कार्यालय पहुंचकर एसडीओ संजय सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा। इसमें जर्जर व ढीली बिजली लाइनों को ठीक कराने और निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने गांवों में घरों के सामने व रास्तों में बाधा बन रहे बिजली के खंभों को व्यवस्थित कराने पर भी जोर दिया। भाकियू नेताओं ने जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध करते हुए इसे बंद करने, बिजली बिलों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने और मीटर रीडरों को घर-घर जाकर बिल उपलब्ध कराने की मांग उठाई। इसके अलावा ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराने और नए कनेक्शन बिना उपभोक्ताओं को परेशान किए तुरंत देने की मांग की गई। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी, धीरेंद्र सिंह, पुनित तुषियार, पदम चौधरी, नीटू कुमार, शैंकी कुमार, नरेंद्र सिंह, मोहम्मद यासीर, विमल कुमार और मोहित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed