प्रैक्टिसिंग बार एसोसिएशन ने ज्ञापन मुख्य न्यायाधीश को भेजा
नजीबाबाद। प्रैक्टिसिंग बार एसोसिएशन ने विभिन्न समस्याओं का एक ज्ञापन हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के नाम बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश प्रतिनिधि को सौंपा।
सोमवार को प्रैक्टिसिंग बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, पूर्व बार अध्यक्ष वसीम अहमद, खुर्शीद अहमद, नदीम अहमद, आमिर, प्रेम, जयदीप एड, भीम सिंह एड, संजीव एड, सुरेंद्र सिंह एड, नितिन कुमार एड ने हाईकोर्ट बेंच वेस्ट यूपी में बनाए जाने, सदर नाजीबाबाद जजी कैंपस में 10 फीट गहरे गड्ढे में मिट्टी डलवाकर उस स्थान पर अधिवक्ताओं के लिए चैंबर बनवाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को प्रेषित ज्ञापन विशेष प्रतिनिधि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश शैलेंद्र चौधरी एड को सौंपा। साथ ही कहा कि अधिवक्ताओं पर हो रहे झूठे मुकदमे को समाप्त करने तथा जांच कराने के बाद ही लिखने के लिए आदेशित किया जाए। अधिवक्ताओं की मृत्यु के बाद पांच लाख रुपए तथा वकीलों के लिए लाइब्रेरी बनवाने की भी मांग उठाई। यह भी कहा कि जब तक सिविल कोर्ट कंपाउंड नजीबाबाद का स्थानांतरण नहीं किया जाए जब तक कि चैम्बर न बनवा दिए जाएं।