फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Meghna included in women's cricket team to participate in Commonwealth Games

राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेगी महिला क्रिकेट टीम में शामिल मेघना

Mon, 25 Jul 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Meghna included in women's cricket team to participate in Commonwealth Games
राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेगी महिला क्रिकेट टीम में शामिल मेघना
विज्ञापन

बिजनौर। 28 जुलाई से इंग्लैंड में शुरू होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों में इस बार महिला क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। कोतवाली देहात की बेटी मेघना सिंह भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा है। भारतीय टीम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार है। जनपद वासियों को बेहद उम्मीद है कि इस बार महिला क्रिकेट टीम स्वर्ण पदक जीतेगी और बिजनौर में भी राष्ट्रमंडल खेलों का पदक आएगा।
राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से इंग्लैंड में शुरू हो रहे हैं। जनपद बिजनौर की बेटी मेघना सिंह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य है। इस बार महिला क्रिकेट को भी राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया गया है। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और बारबाडोस के साथ ग्रुप में रखा गया है। भारतीय टीम अपना पहला मैच 29 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेलेगी। 31 जुलाई को भारतीय टीम चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से मैच खेलेगी। 3 अगस्त को भारत का मैच बारबाडोस के साथ होगा।
विज्ञापन

मेघना के दादा प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मेघना रविवार को टीम के साथ इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई है। श्रीलंका दौरे पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद महिला क्रिकेट टीम का कैंप बेंगलुरु में चल रहा था। मेघना सिंह से जनपद के लोगों को बेहद उम्मीदें हैं। मेघना वर्तमान में जबरदस्त फॉर्म में चल रही है तथा श्रीलंका के विरुद्ध संपन्न हुई वनडे सीरीज में मेघना ने बेहद किफायती गेंदबाजी की थी और पूरी शृंखला में 4 विकेट भी चटकाए थे। मेघना और महिला क्रिकेट टीम से जनपद वासियों को राष्ट्रमंडल खेलों में पदक मिलने की पूरी संभावना है। मेघना के दादा प्रेमपाल सिंह के अनुसार मेघना के खेल में दिन-प्रतिदिन निखार आ रहा है और वह भारतीय पेस बॉलिंग की मुख्य बॉलर बन गई हैं। मेघना के परिजनों ने मेघना के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed