फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Megha rained in the district, relief from heat, 105.4 mm of rain

Bijnor News: जिले में झमाझम बरसे मेघा गर्मी से राहत, 105.4 एमएम हुई बारिश

Sun, 25 Jun 2023 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Megha rained in the district, relief from heat, 105.4 mm of rain
बिजनौर-नजीबाबाद रोड पर बारिश से हुए जलभराव से गुजरते वाहन।
-जिले का अधिकतम तापमान गिरकर 26.0 डिग्री पहुंचा
विज्ञापन

-जिला मुख्यालय व आसपास क्षेत्र में थोड़ी कम हुई बारिश
-नंबर गेम
-105.4 एमएम हुई बारिश
-26.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान
-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में उमस भरी भीषण गर्मी से शनिवार सुबह हुई झमाझम बारिश होने से जनमानस को राहत मिली। जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्र में थोड़ी कम बारिश हुई। जनपद के नगीना, नजीबाबाद, धामपुर, चांदपुर, चांदपुर आदि क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। नगीना अनुसंधान की वेधशाला के अनुसार जनपद में 105.4 एमएम बारिश हुई। अच्छी बारिश होने से जनपद के तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। शनिवार का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस था।
तेज धूप और मौसम में उमस भरी गर्मी से जनमानस परेशान थे। शुक्रवार को भी आसमान में काले बादल छाए, लेकिन मुख्यालय व आसपास बारिश नहीं हुई। जिले में कहीं कहीं बारिश जरूर हुई थी, परंतु लोगों को गर्मी से राहत नहीं पाई थी। बीती रात भी मौसम में उमस व गर्मी बनी रही। शनिवार सुबह एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ और आसमान में काले काले बादल छा गए। थोड़ी देर बाद बारिश शुरू हो।
विज्ञापन

जलभराव से राहगीर रहे परेशान
जिला मुख्यालय हो पर नजीबाबाद रोड, नई बस्ती आदि मोहल्लों व सड़क पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने पर पानी सड़क पर भर जाता है। ग्रामीण क्षेत्र बिजनौर-फतेहपुर मार्ग के गहरे गड्ढ़ों में पानी भरने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फसलों के लिए लाभ ये बारिश
नींदडू। शनिवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। किसान अरशद, अतीक का कहना है कि भीषण गर्मी से मनुष्य के साथ पशु और पक्षियों को राहत मिली। कहा कि इस समय की बारिश गन्ना, पशुचारा, आम, अमरूद आदि फसलों के लिए लाभदायक है।

नगीना। शनिवार तड़के से दोपहर तक हुई झमाझम बारिश हुई। बारिश ने लोगों को गर्मी से बहुत राहत पहुंची। करीब 20 दिनों से लोग भीषण गर्मी से बेहाल होकर इंद्रदेवता से बारिश की प्रार्थना कर रहे थे। हिंदू इंटर कॉलेज के बराबर में स्थित खेल मैदान, हिंदू इंटर कॉलेज का प्रार्थना स्थल तथा एमएम इंटर कॉलेज का खेल मैदान बरसात के पानी से लबालब भर गया। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार नगीना में एक दिन में ही 105.4 एमएम वर्षा हुई।
-नूरपुर क्षेत्र में हुई रिमझिम बारिश
नूरपुर। बारिश होने पर किसान से लेकर आम आदमी तक ने राहत की सांस ली। सुबह से दोपहर तक रिमझिम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सिंचाई के अभाव में सूख रही फसलों को बारिश की बूंदों से जीवन मिल गया। बिजली कटौती व लो-वोल्टेज के कारण सिंचाई करना कठिन हो रहा था।

-बारिश में भीगकर खूब लिया आनंद
गजरौला शिव। सवेरे से ही आसमान में काली घटाएं छाई रही। बाद में झमाझम बारिश हुई। बारिश में बालक अपने घरों से बाहर निकल कर सड़क पर आ गए। बारिश में भीगते हुए खूब आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed