फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   meeting with officers

अधिकारियों की क्लास ली

Mon, 13 Jun 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Mon, 13 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में प्रदेश के राज्यमंत्री मूलचंद चौहान ने शेड्यूल के आधार पर विद्युत आपूर्ति नहीं करने पर पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों की क्लास ली। उन्होंने एमडी को ऐसे अधिकारियों की कार्यशैली में सुधार कराने के आदेश दिए। मंत्री के तेवर से अफसर पसीना-पसीना हो गए। 
विज्ञापन


शुगर मिल के गेस्ट हाउस में सोमवार को प्रदेश के राज्यमंत्री मूलचंद चौहान ने बिजली संकट के कारण जिले में उत्पन्न हालात को देखते हुए निगम के एमडी को बुलाया। करीब तीन घंटे तक चल इस बैठक में मंत्री ने शासन की मंशा के अनुरूप जनता को आपूर्ति न मिलने अधिकारियों को जमकर फटकारा। मंत्री ने कहा कि सरकार का आदेश है कि देहात में 14 से 16 व नगर में 20 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन


उन्होंने अफसरों से पूछा कि जनता ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराने को शोर मचा रही है, लेकिन सुनवाई क्यों नहीं हो रही है। निगम को फुंके बिजली के ट्रांसफार्मरों को आठ से दस  घंटे में बदलने के आदेश हैं। लोहिया गांवों में हर हाल में 25 जून तक बिजली आपूर्ति सुचारुकरने के निर्देश दिए। शेरकोट में 132 केवीए, 33 केवीए का बिजली बगदाद, भूतपुरी, शाहलीपुर मंधौरा में बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार से मंजूरी मिल गई है। उमरी, नींदडू व चकराजमल बिजलीघर की क्षमता पांच एमबी से दस करा दी गई है। धामपुर, स्योहारा व शेरकोट में बिजली के तारों को भूमिगत बिछाने के लिए सर्वे शुरू हो गया है।


सर्वे के डेढ़ माह बाद केबिलों को अंडरग्राउंड कर दिया जाएगा। बैठक के बाद एमडी अभिषेक प्रकाश ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिए। शेड्यूल के मुताबिक लोगों को बिजली मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed