फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Meerut team won the inaugural cricket match in Najibabad

Bijnor News: नजीबाबाद - मेरठ की टीम ने जीता क्रिकेट का उद्घाटन मैच

Mon, 03 Apr 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 03 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Meerut team won the inaugural cricket match in Najibabad
-------- मेरठ के लिए
विज्ञापन

- एनआईजीसी क्रिकेट कप अंडर-16 का आयोजन
फोटो-02एनजेडबी01आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद (बिजनौर)। एनआईजीसी क्रिकेट कप अंडर-16 का पहला मैच राधा गोविंद क्रिकेट एकेडमी मेरठ ने जीता। यश पंवार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
एनआईजीसी के खेल मैदान में कार्यकारी निदेशक अवनीश अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, अहमरुद्दीन की देखरेख में एनआईजीसी क्रिकेट कप अंडर-16 का आयोजन किया गया। मेरठ और मुरादाबाद की टीम के बीच खेले गए उद्घाटन मैच का शुभारंभ क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राधा गोविंद क्रिकेट एकेडमी मेरठ की टीम ने 31.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 221 रन बनाए। दक्ष ने 53, श्रीकांत प्रजापति ने 51 रनों का योगदान दिया। मुरादाबाद की एसआर क्रिकेट एकेडमी टीम के अभिनव शुक्ला से सर्वाधिक चार विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआर क्रिकेट एकेडमी मुरादाबाद की पूरी टीम मात्र 184 रन ही बना सकी। मेरठ की टीम के यश ने तीन और आरव ने दो विकेट झटके। एंपायर ऐनुल हक और मेहताब की देखरेख में 35-35 ओवर का मैच खेला गया। एनआईआईटी के खेल मैदान में आज मुरादाबाद और बिजनौर स्टेडियम की टीम के बीच मैच खेला जाएगा। अवसर पर तनवीर पहलवान, मो. शाहीद, फरहान खान, नौशाद आलम, अफसर, काव्य, केशव, वासु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed