फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Meerut-Pauri highway was jammed all day long

Bijnor News: मेरठ-पौड़ी हाईवे पर दिनभर लगा जाम

Thu, 05 Feb 2026 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Meerut-Pauri highway was jammed all day long
मेरठ-पौड़ी हाईवे पर कीचड़ के बीच बीच गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : 1
नजीबाबाद। मेरठ-पौड़ी हाईवे चौड़ीकरण कार्य डंपरों और बड़े वाहनों के आवागमन से प्रभावित है। चीनी मिल के सामने निर्माणाधीन मार्ग पर कीचड़ आदि के बीच से निकल रहे सैकड़ों डंपर और भारी वाहनों के आवागमन से रुक-रुककर जाम की स्थिति बन सकती है। चीनी मिल गन्ना लेकर आ रहे वाहन भी जाम में फंस रहे हैं।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल क्षेत्र में मेरठ-पौड़ी हाईवे का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। ओवरलोड खनन वाहनों सहित क्षेत्र के गुजर रहे भारी वाहनों से दो दिन से रुक-रुककर जाम की स्थिति बन रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान भारी वाहनों का रूट डायवर्जन आज पांच फरवरी से लागू होना है। बीरूवाला क्षेत्र में चल रहे सैकड़ों वाहन रात दिन निर्माणाधीन हाईवे से गुजरने के कारण मार्ग मिट्टी और किचड़ से बदहाल हो चुका है। खस्ताहाल मार्ग से गुजरते हुए एक लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और कई वाहन मिट्टी में धंसने से बुधवार को हाईवे पर लंबा जाम लगा। जाम के चलते हाईवे चौड़ीकरण कार्य भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

निर्माण कंपनी ने एनएचए के पीडी शंकेश शर्मा को पत्र भेजकर बताया था कि दिन में चौड़ीकरण कार्य किया जाता है और रात को भारी डंपर उसी मार्ग से गुजर जाते हैं, जिससे मार्ग चौड़ीकरण प्रभावित हो रहा है।

मेरठ-पौड़ी हाईवे पर कीचड़ के बीच बीच गुजरते वाहन। संवाद

मेरठ-पौड़ी हाईवे पर कीचड़ के बीच बीच गुजरते वाहन। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed