फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Medical College: 15 percent work of residential building completed

मेडिकल कॉलेज : आवासीय भवन का 15 फीसदी काम पूरा

Fri, 19 Aug 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Medical College: 15 percent work of residential building completed
बिजनौर में मेडिकल कालोनी में मेडिकल कॉलेज के आवासीय भवन निर्माण का शुभारंभ करते अतिथिगण। - फोटो : BIJNOR
मेडिकल कॉलेज : आवासीय भवन का 15 फीसदी काम पूरा
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में महर्षि विदुर मेडिकल कॉलेज का निर्माण तेजी से चल रहा है। कॉलेज के आवासीय भवन की एक मंजिल पूरी हो गई है। अधिकारियों की ओर से मेडिकल कॉलेज के निर्माण को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक आवासीय भवन का करीब 15 फीसदी ही काम पूरा हुआ है।
मेडिकल कॉलेज के आवासीय भवन छह मंजिल बनेगा। जिसकी एक मंजिल बनकर तैयार हो गई है। मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक के साथ-साथ आवासीय भवन का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज से संबंधित भवनों एकेडमिक ब्लॉक, ब्वाय हॉस्टल, गर्ल्स हॉस्टल, हॉस्पिटल भवन और आवासीय भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। जिला अस्पताल में भी 200 बेड के भवन का निर्माण शुरू हो गया है। सत्र 2023-24 में मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के मुताबिक मार्च 2023 तक आवासीय भवन का निर्माण पूरा हो जाएगा। क्योंकि एक मंजिल को पूरा करने में करीब एक माह का समय लगता है। मार्च तक आवासीय भवन का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। क्योंकि अगले सत्र से मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी चल रही है। जिसके चलते निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं
- डॉ. अरुण कुमार पांडेय, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed