फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Medical and service camps started for Shiva devotees

शिवभक्तों के लिए शुरू हुए चिकित्सा और सेवा शिविर

Fri, 25 Feb 2022 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Medical and service camps started for Shiva devotees
नजीबाबाद में मुस्लिम फंड की ओर से कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन करते पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
शिवभक्तों के लिए शुरू हुए चिकित्सा और सेवा शिविर
विज्ञापन

नजीबाबाद। मुस्लिम फंड और सहयोगी संगठन कांवड़ सेवा शिविर के माध्यम से शिवभक्तों को चिकित्सा, जलपान व ठहरने की व्यवस्था कराएंगे।
पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह, मुस्लिम फंड के एमडी आईएच जकी, पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां ने कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन किया। मुस्लिम फंड, हिमालयन कंस्ट्रक्शन, व्यापार मंडल और नागरिक एकता मंच की ओर से शुरू किए गए शिविर में शिवभक्तों को जलपान, चिकित्सा और ठहरने की 24 घंटे सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कपिल सराफ, राजीव गुप्ता, डॉ.बानो, डॉ.सुलेमान, फादर शिबू थॉमस, इरफान कुरैशी, प्रदीप डेजी, तनवीर अहमद, मुकीम कुरैशी, इरशाद लोहिया, महताब खां चांद, देवेंद्र सिंह सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे। उधर, खुशी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से कोतवाली मार्ग पर कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों की स्वास्थ्य सेवा के लिए चिकित्सा शिविर का उद्घाटन विधायक हाजी तसलीम अहमद ने किया। साहू जैन कॉलेज के निकट आयोजित शिविर में डॉ.राजीव कुमार और डॉ.एके शर्मा ने बड़ी संख्या में शिवभक्तों को स्वास्थ्य सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed