फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Medical administration busy preparing for MBBS admission process

Bijnor News: एमबीबीएस में प्रवेश की प्रक्रिया की तैयारियों में जुटा मेडिकल प्रशासन

Wed, 21 Aug 2024 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Medical administration busy preparing for MBBS admission process
बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी के पास ​स्थित महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज की लाइब्रेरी में रखी किताबें
- प्रवेश प्रक्रिया में अभ्यार्थियों की जांच के लिए 16 सदस्य समिति गठित
विज्ञापन

- मेरठ मेडिकल कॉलेज में चल रही है काउंसलिंग
- 100 एमबीबीएस सीट महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज को मिली हैं
- 15 सीटें ऑल इंडिया कोटे और 85 सीट राज्य कोटे से मिलेंगी
- 03 हजार किताबें एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए आ गई हैं
- 30 जर्नल भी मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध



संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज को 100 एमबीबीएस सीट मिली हैं। इसके लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू हो गई है। वहीं, कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया के लिए 16 सदस्य कमेटी गठित कर दी गई है, जो अभ्यार्थियों के प्रपत्रों की जांच करेगी।

महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया के लिए मेडिकल प्रशासन अभी से तैयारियों में जुट गया है। मेडिकल कॉलेज में 15 सीट ऑल इंडिया कोटे और 85 सीट राज्य कोटे से मिली है। पहले चरण में 20 अगस्त को राज्य कोटे की काउंसलिंग शुरू हो गई है। इससे पहले 14 अगस्त से ऑल इंडिया कोटे की काउंसलिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अभ्यार्थियों के प्रपत्रों की जांच के लिए गठित कमेटी की अध्यक्ष प्राचार्या डॉ. उर्मिला कार्या हैं, जबकि डॉ. सुधांशु केंद्र प्रभारी, डॉ. अरुण नागतिलक व डॉ. अभिनव सिंह उपकेंद्र प्रभारी, डॉ. अलका रानी, डॉ. साक्षी, डॉ. विदित दीक्षित, डॉ. अमर दीप को सदस्य, अनुज भारद्वाज को प्रशासनिक कार्य सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 से ज्यादा फैकल्टी कॉलेज पहुंची
महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी के 85 पद स्वीकृत हैं। इनके सापेक्ष 50 से ज्यादा फैकल्टी कॉलेज में आ गई है। इसमें प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर शामिल हैं। अब विद्यार्थियों के आने का इंतजार है। जल्द ही मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू होंगी।
-
तैयार किया जा रहा है कक्षाओं का शेड्यूल
एमबीबीएस की काउंसलिंग शुरू हो गई है। काउंसलिंग पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए आएंगे। इसके चलते मेडिकल प्रशासन विद्यार्थियों का कक्षाओं का शेड्यूल तैयार रहा है। एक घंटे का एक लेक्चर होगा। लेक्चर के अलावा प्रैक्टिकल कराने के लिए भी शेड्यूल तैयार हो रहा है।

मेडिकल कॉलेज की लाइब्रेरी तैयार, आ गईं किताबें
स्वाहेड़ी में बन रहे महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी तैयार हो गई है। लाइब्रेरी में करीब एनएमसी के मानक अनुरूप तीन हजार किताब आ गई हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए 30 जर्नल मंगाए गए हैं।

कॉलेज में एकेडमिक ब्लॉक, हॉस्टल तैयार
मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए एकेडमिक ब्लॉक, हॉस्टल, प्रयोगशाला सहित अन्य भवन स्वाहेड़ी में बनकर तैयार हो गए हैं। विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। ताकि पढ़ाई के दौरान उन्हें कोई परेशानी न हो।


मेरठ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की काउंसलिंग चल रही है। प्रवेश लेने वाले अभ्यार्थियों के प्रपत्रों की जांच को 16 सदस्य कमेटी गठित कर दी है। विद्यार्थियों के आने के बाद जल्द ही एमबीबीएस की कक्षा शुरू की जाएंगी। - डॉ. उर्मिला कार्या, प्रचार्या, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed