फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   MBBS admission process in medical college in final stage

Bijnor News: मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में

Tue, 20 Oct 2026 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
MBBS admission process in medical college in final stage
बिजनौर। महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस की प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है। तीसरे बैच में अब तक 98 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का फाउंडेशन कोर्स भी शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण की काउंसिलिंग पूरी होने के बाद शेष दो सीटों पर भी विद्यार्थियों को प्रवेश मिल जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें हैं। अब तक 98 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। विद्यार्थियों को फाउंडेशन कोर्स में विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के तौर-तरीकों, मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। इससे विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी। प्रोफेसर डॉ. सुधांशु ने बताया कि एमबीबीएस में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण की काउंसिलिंग होनी है। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में रिक्त दो सीटों पर भी प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस बार एमबीबीएस का तीसरा बैच शुरू हो रहा है।
विज्ञापन


तीन बैचों के 300 विद्यार्थी कर रहे पढ़ाई
महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस के तीसरा बैच संचालित हो रहा है। यहां एमबीबीएस की 100 सीटें हैं। जिसके चलते अब मेडिकल कॉलेज में 300 विद्यार्थी एमबीबीएस की पढ़ाई करेंगे। तीसरे बैच में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा शिक्षा को आगे बढ़ाने की दिशा में एक और चरण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमबीबीएस की 98 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। काउंसिलिंग के बाद शेष दो सीटें पर विद्यार्थी प्रवेश लेंगे। विद्यार्थियों का 15 दिन का फाउंडेशन कोर्स शुरू कर दिया गया है। ....डॉ. ललिता चौधरी, प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed