फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   matdan karne ka sankalp dilaya

छात्र-छात्राओं ने मतदान करने का संकल्प लिया

Tue, 17 Jan 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Jan 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
matdan karne ka sankalp dilaya
नजीबाबाद में मतदाता जागरुकता रैली निकालतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर । नारायण इंटर कॉलेज दयालवाला में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में सातवां दिन सांस्कृतिक दिवस के रूप में मनाया। शिविर में सभी छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता के लिए संकल्प प्रपत्र भरवाकर संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन


शिविर का शुभारंभ प्रबंधक गणेश ठाकुर ने किया। शिविर में स्वागत गीत, स्वच्छता अभियान पर लघु नाटक, देशभक्ति गीत, भाषण आदि प्रस्तुति दी गई। छात्रा आकांक्षा, मनीषा, मोना चंद्रा, सदफनूर, नरगिस, स्वाति, पिंकी, हिमानी, इस्तमा और सुलोचना आदि ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देशराज सिंह चौहान, कल्याण चौहान, ग्राम प्रधान जितेंद्र, पतराम सिंह, ब्रिजेश कुमार, कय्यूम अहमद ,फन्नीनाथ चौधरी ने शिविर में विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम का संचालन पवन कुमारी ने किया।
विज्ञापन


उधर, अफजलगढ़ में सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मतदान जागरूकता एवं नैतिक मतदान योजना के तहत विद्यालय के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को
विज्ञापन
विज्ञापन

संकल्प पत्र भरवाए गए। प्रधानाचार्य ब्रजभूषण भारद्वाज ने सभी को संकल्प ग्रहण कराया कि वे मतदान वाले दिन वूथ पर पहुंच कर अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट देेंगे। यदि कोई प्रत्याशी पसंद नहीं है तो नापसंद वाला बटन दबा कर एक जागरूक मतदाता होने का परिचय देंगे।


इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि मतदान प्रत्येक व्यक्ति का सुरक्षित अधिकार है उसे अपने मत का अवश्य प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर राजीव कुमार, शौकेन्द्र सिंह, मनोज कुमार, खुशीराम सिंह, कल्याण सिंह मौजूद रहे। उधर, राजा का ताजपुर में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान में प्रति जागरूक किया। नेहरू युवा केंद्र की ओर से ताराचंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल, गौरीशंकर सरस्वती विद्या मंदिर, मयूर मार्डन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मतदाता रैली निकाली। केंद्र के जिला युवा समन्वयक संजीव कुमार ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली कई मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान शुभम वालिया, रोहताश सिंह, जितेंद्र कुमार, शिवानी, उषा, कमलजीत नूर आदि थे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed