फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Massive fire in plywood factory

प्लाइवुड फैक्टरी में लगी भीषण आग

Mon, 07 Jun 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Massive fire in plywood factory
बिजनौर में मंगला प्लाईवुड फैक्ट्री में में लगी आग को बुझाते फायरकर्मी। - फोटो : BIJNOR
प्लाइवुड फैक्टरी में लगी भीषण आग
विज्ञापन

बिजनौर। रविवार को नगीना मार्ग स्थित मंगला प्लाइवुड फैक्टरी में आग लगने से 50 लाख रुपये का नुकसान हो गया। न्यूजीलैंड से आई कीमती लकड़ी भी जलकर राख हो गई और चैंबर भी जल गया। अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद फैक्टरी को बंद कर दिया गया है।
जिले के प्रमुख व्यवसायी रामदर्शन अग्रवाल की नगीना मार्ग पर मंगला प्लाइवुड फैक्टरी है। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे फैक्टरी के कर्मचारी अपने कामकाज में जुटे थे। अचानक फैक्ट्री के चैंबर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्टरी के कर्मचारी आग बुझाने के लिए दौड़े, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और उन्होंने चैंबर में लगी आग पर काबू पाया। आग लगने से चैंबर में रखी दो हजार क्विंटल से ज्यादा सूखी लकड़ी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

आग लगने के दौरान कर्मचारियों में अफरा तफरी मची रही। फैक्टरी में आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पाया है। नवंबर 2020 में भी फैक्टरी में आग लग गई थी। रामदर्शन अग्रवाल के मुताबिक आग लगने से 50 लाख का नुकसान हुआ है। चैंबर में न्यूजीलैंड से मंगवाई गई कीमती लकड़ी भी जल गई। उन्होंने कहा कि दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर न पहुंचती तो और भी बड़ा नुकसान हो सकता था।

बिजनौर में मंगला प्लाईवुड फैक्ट्री में में लगी आग।

बिजनौर में मंगला प्लाईवुड फैक्ट्री में में लगी आग।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में मंगला प्लाईवुड फैक्ट्री में में लगी आग।

बिजनौर में मंगला प्लाईवुड फैक्ट्री में में लगी आग।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed