फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Massive crowd overflowing on banks and roads

बैंकों और सड़कों पर उमड़ रही भारी भीड़

Fri, 12 Jun 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Massive crowd overflowing on banks and roads
बिजनौर में मुख्य बाजार में घंटा घर पर उमड़ी भारी भीड़। - फोटो : BIJNOR
बैंकों और सड़कों पर उमड़ रही भारी भीड़
विज्ञापन

बिजनौर। बैंकों में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। बैंकों में उपभोक्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। इससे बाकी उपभोक्ताओं व खुद बैंक कर्मचारियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़कों पर भी लोगों की भीड़ कम नहीं हो रही है। वहीं डीएम के निर्देश के बाद सख्ती बरतने पर शॉपर्स प्राइड मॉल व अन्य शोरूम में शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का पालन होने लगा है। गाइडलाइन के अनुसार ही शोरूम खोले जा रहे हैं।
आए दिन की तरह शुक्रवार को भी बैंकों में उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी रही। बैंक परिसर के अंदर तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता है लेकिन परिसर के बाहर लाइन में लगने वाले लोग इसका पालन नहीं करते। पुलिस के समझाकर जाने के बाद दोबारा सोशल डिस्टेंसिंग भूल जाते हैं। शहर में भी भारी भीड़ उमड़ रही है जबकि प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार केवल आधा बाजार ही एक दिन में खुलता है।
विज्ञापन

वहीं दो दिन पहले व्यापारियों ने मॉल के दुकानदारों व शोरूम मालिकों की शिकायत डीएम से की थी। बताया था कि वहां पर शेड्यूल के अनुसार दुकानें नहीं खुल रही हैं। डीएम ने इस संबंध में मॉल व शोरूम व्यापारियों की बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद दुकानदारों ने भी प्रशासन के शेड्यूल के अनुसार दुकान खोलने पर सहमति जताई। शुक्रवार को प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार ही मॉल में दुकान खोली गईं। शॉपर्स प्राइड मॉल के मैनेजर केडी सिंह का कहना है कि मॉल के दुकानदारों ने प्रशासन का पूरा साथ दिया है और आगे भी देंगे। प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार ही दुकानें खोली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के बचाव के प्रति लोग नहीं दिख रहे गंभीर
अफजलगढ़। कोरोना संक्रमण लगातार क्षेत्र में जोर पकड़ता जा रहा है, लेकिन लोग इसके प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। बाजार हो या सड़क कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। शुक्रवार को पीएनबी के बाहर भीड़ लग गई। तपती गर्मी में अपना नंबर शीघ्र आने के चक्कर में लोग बैंक के गेट के बाहर भीतर घुसने के लिए खड़े दिखे। सोशल डिस्टेंसिंग का बिल्कुल भी पालन नहीं हो पा रहा है।

अफजलगढ में पीएनबी पर समूह के रूप मे लगी भीड़।

अफजलगढ में पीएनबी पर समूह के रूप मे लगी भीड़।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed