{"_id":"62740e198cb9d904230b9a83","slug":"massage-center-raided-five-girls-and-nine-youths-arrested-nazibabad-news-mrt587367792","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसाज सेंटर पर छापा, पांच युवतियां और नौ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसाज सेंटर पर छापा, पांच युवतियां और नौ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
बिजनौर - नजीबाबाद में मसाज सेंटर पर छापे के दौरान पकड़ीं गईं युवतियां।
- फोटो : NAZIBABAD
मसाज सेंटर पर छापा, पांच युवतियां और नौ युवक गिरफ्तार
नजीबाबाद (बिजनौर)। नगर के चर्चित मसाज सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मसाज सेंटर से पांच युवतियों और नौ युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर के कृष्णा टाकीज चौराहे के निकट यूनिक मार्केट की ऊपरी मंजिल में करीब एक वर्ष से युवतियों द्वारा मसाज सेंटर चलाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार मसाज सेंटर की आड़ में देह व्यापार की शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों को मिली थी। बृहस्पतिवार की दोपहर ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ने मसाज सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की तो हड़कंप मच गया। एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी, अपराध निरीक्षक, महिला पुलिस के साथ मारे गए छापे के दौरान मसाज सेंटर पर पांच युवतियां और नौ युवक मौजूद मिले। पुलिस सभी 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। युवतियां पानीपत और दिल्ली की बताई जा रहीं हैं। थाना प्रभारी और अपराध निरीक्षक द्वारा मसाज सेंटर संचालक, युवतियों और सेंटर पर मिले युवकों से पूछताछ की जा रही है।
ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस और मारा छापा
एसडीएम मनोज कुमार सिंह और सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने छापे के लिए दो टीमें गठित की थीं। एक टीम सादी वर्दी में थी। पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर मसाज सेंटर पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार छापे के दौरान मसाज सेंटर पर आपत्तिजनक स्थिति मिली। मसाज सेंटर के कुछ अभिलेख भी कब्जे में लिए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
पानीपत और दिल्ली की युवतियां चलातीं थीं मसाज सेंटर
पुलिस छापे के दौरान पकड़े गए मसाज सेंटर संचालक युवतियों में पानीपत निवासी तीन युवती और नई दिल्ली निवासी दो युवती शामिल हैं। इनमें से तीन युवतियां विवाहित हैं। पुलिस ने मसाज सेंटर पर काम करने वाले शामली निवासी मोहित को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा गिरफ्तार आरोपियों में नजीबाबाद के मोहल्ला मुनीरगंज निवासी आदिल, इस्हाक, पालोमल कॉलोनी निवासी हारिश, नारायणपुर मंडावली निवासी मुशाहिद व फैसल और कोतवाली देहात निवासी पवन कुमार, मोहित एवं एक अन्य शामिल है।
विज्ञापन
एक अन्य मसाज सेंटर संचालक ताला डालकर फरार
नगर के माल गोदाम तिराहे के निकट स्थित हाल ही के वर्षों में निर्मित मार्केट में बिहार की एक युवती मसाज सेंटर चलाती है। बताया जाता है कि यूनिक मार्केट के मसाज सेंटर पर छापे की खबर सुनकर बिहार की युवती और उसकी साथी सेंटर पर ताला डालकर नदारद हो गए।