फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mass wedding of 20 couples took place at the block office

ब्लॉक कार्यालय पर हुआ 20 जोड़ों का सामूहिक विवाह

Mon, 29 Jun 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Mass wedding of 20 couples took place at the block office
नूरपुर में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में नवविवाहित जोड़े को प्रमाण पत्र देते बीडीओ दिनेश? - फोटो : BIJNOR
ब्लॉक कार्यालय पर हुआ 20 जोड़ों का सामूहिक विवाह
विज्ञापन

नूरपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ब्लॉक कार्यालय में 20 जोड़ों को विवाह के बंधन में बांधा गया। इस दौरान प्रशासन द्वारा दहेज के रूप में बर्तन कपड़े आदि देकर नव विवाहित जोड़ों को आदर सहित विदा किया गया। इनमें सामान्य जाति के दो, ओबीसी के दस और आठ अनुसूचित जाति के नवदंपति शामिल रहे।

सोमवार को ब्लॉक कार्यालय में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 20 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के पिता रुमाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिव मंदिर के पुजारी सुरेश झा विधिवत मंत्रोच्चारण कर विवाह की रस्में पूरी कराईं। बीडीओ दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि वर्तमान में चल रही कोरोना महामारी के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए सामूहिक विवाह का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस दौरान विकास खंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 20 जोड़े शादी के पवित्र बंधन में बंधे। इन जोड़ों में दो सामान्य जाति, आठ अनुसूचित और दस अन्य पिछड़ा वर्ग के शामिल हैं। इन सभी को शासन-प्रशासन की ओर से कपड़े, बर्तन आदि आवश्यक सामान उपहार स्वरूप दिया गया। एडीओ पंचायत ललित कुमार, ब्लॉक प्रमुख अंशिका सिंह, नृपेंद्र सिंह आदि आदि नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed