फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mason dies after coming in contact with power line

Bijnor News: विद्युत लाइन की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत

Tue, 20 Jun 2023 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 20 Jun 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Mason dies after coming in contact with power line
- मकान का लिंटर डालने से पूर्व लोहे का जाल बिछाते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा (बिजनौर)। मकान की छत पर लोहे की सरिया का जाल बिछाते समय बिजली की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से झुलस हो गया। झुलसे मजदूर को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। राज मिस्त्री की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना क्षेत्र के ग्राम जमापुर में रविवार रात जसवंत पुत्र भूरे दीवान के मकान की छत पर लिंटर डालने के लिए लोहे की सरियों का जाल बिछाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि मकान के पास से सरकारी ट्यूबवेल की लाइन गुजर रही है। अचानक बिजली आने पर लोहे की सरियों का जाल बिजली की लाइन से छू गया। जिससे छत पर काम कर रहे राजमिस्त्री दिनेश पुत्र नरेश (40) निवासी ग्राम सोफतपुर थाना नांगल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गांव का ही मज़दूर विपिन पुत्र कलुवा (36) गंभीर रूप से झुलस हो गया।
विज्ञापन

घटना से गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झुलसे मजदूर को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर देकर मकान मालिक के विरुद्ध लापरवाही का आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed