फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Married woman dies in village Meerapur, family alleges murder

Bijnor News: गांव मीरापुर में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 28 Dec 2025 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies in village Meerapur, family alleges murder
चांदपुर। गांव मीरापुर पाहुली में करीब विवाहिता सरिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव बूचानांगल निवासी 35 वर्षीया सरिता पुत्री सूरज सिंह की शादी 12 वर्ष पूर्व गांव मीरापुर पाहुली निवासी दीपक के साथ हुई थी। विवाहिता के करीब आठ-नौ साल की एक बेटी है। रविवार को उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। गांव बूचानांगल निवासी मृतका के पिता सूरज सिंह ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे फोन आया कि आपकी लड़की सरिता को फांसी लगाकर मार दिया है। आप जल्दी से पुलिस लेकर आ जाओ। फोन से मिली सूचना पर वह अपने परिजनों के साथ लड़की की ससुराल मीरापुर पाहुली आया तो लड़की का शव खाट पर रखा था। ससुराल के लोग मौके से फरार थे। मृत विवाहिता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि 28 दिसंबर को गांव मीरापुर पाहुली से एक महिला द्वारा आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई थी। परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed