{"_id":"68c9aebbffa6b296600852d2","slug":"married-online-to-a-youth-from-the-village-who-went-to-saudi-bijnor-news-c-27-1-bij1007-160310-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सऊदी गए गांव के युवक से ऑनलाइन निकाह किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सऊदी गए गांव के युवक से ऑनलाइन निकाह किया
Wed, 17 Sep 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
कादराबाद (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने सऊदी अरब में काम करने गए एक युवक से ऑन लाइन निकाह कर लिया। युवक के घर पहुंची युवती को परिजनों ने अपनाने से इन्कार कर दिया है। युवती ने युवक के परिजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
बताया गया कि युवक-युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस बीच युवक काम करने सऊदी अरब चला गया। युवक करीब डेढ़ वर्ष से वहीं है। युवक- युवती ने ऑनलाइन निकाह कर लिया। निकाह के बाद युवती ने युवक के घर जाकर रहने का प्रयास किया। युवक के परिजनों ने उसे घर में रखने से साफ इंकार कर दिया। मामले में तहरीर मिलने पर स्थानीय पुलिस ने युवती को धामपुर महिला थाना भेज दिया। सोमवार को महिला थाने में दोनों पक्षों को बुलाया गया था। युवती का आरोप है कि थाने से लौटते समय युवक के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। युवती ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।सीओ आलोक कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।