फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Married lover on the phone

प्रेमी से फोन पर निकाह किया

Thu, 21 Jul 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 21 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
कासमपुर गढ़ी में प्रेमी के संग निकाह करने पर अड़ी उत्तराखंड के जसपुर की युवती ने आखिरकार अपनी जिद को मनवा ही लिया। पंचों के दबाव में आकर बिरादरी के लोगों ने विदेश में नौकरी कर रहे युवक से युवती का फोन पर ही निकाह करा डाला। युवती निकाह करने के बाद अब अपनी ससुराल में ही रह रही है। 
विज्ञापन

जसपुर की एक युवती का प्रेम-प्रसंग अफजलगढ़ थाने के एक गांव के सजातीय युवक से हो गया। आरोप है कि युवती को जब पता लगा कि उसका प्रेमी उसे बगैर बताए विदेश में नौकरी करने चला गया, तो वह नाराज हो गई। युवती जसपुर से निकल कर प्रेमी के घर आ धमकी। युवती को प्रेमी के घर अकेला देख युवक के परिजनों के होश उड़ गए। युवती को उन्होंने काफी समझाकर घर वापसी का प्रयास किया। मगर, युवती प्रेमी युवक के साथ निकाह करने की जिद पर अड़ी रही। इस मामले  में 13 जुलाई को गांव में पंचायत हुई, जिसमें पंचों ने युवती का युवक से निकाह कराने का फैसला ले लिया। सूत्रों का कहना है कि 18 जुलाई को युवती ने विदेश में रह रहे युवक से फोन पर निकाह कर लिया। अब निकाह होने के बाद युवती अपनी ससुराल में रह रही है। अब उसे किसी प्रकार का तनाव नहीं है। फोन पर हुआ निकाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed