फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Married in Mirapur of the suicide by hanging

मीरापुर में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Wed, 16 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 16 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Married in Mirapur of the suicide by hanging
मंडावर। क्षेत्र के गांव में नवविवाहिता ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जंगल गए हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। क्षेत्र के गांव मीरापुर खादर निवासी पंकज की शादी सात माह पूर्व नहटौर क्षेत्र के गांव नारायनी निवासी रतिराम सिंह की पुत्री कौशल से हुई थी। कौशल डेढ़ माह से मायके में रही थी। रविवार को ही वह मायके से ससुराल आई थी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह परिजन गंगा पार खेतों पर काम करने गए थे। कौशल का पति पंकज गन्ना क्रय केंद्र पर चौकीदार का काम करता है।

वह गन्ना सेंटर पर चौकीदारी के लिए चला गया। इस दौरान कौशल ने कमरे का  दरवाजा बंद कर लिया और छत के कुंदे में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। दोपहर के बाद कौशल की सास सुमंत्रा जंगल से वापस आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देखकर उसने कुंदा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर उसने तेज आवाज लगाई। शोर सुनकर पड़ोसी भी एकत्र हो गए। दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए।


पड़ोसियों ने शव को फंदे से नीचे उतारा। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पचौरी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लिया। पचौरी ने बताया कि मायके वालों को सूचना दे दी गई है। पचौरी के मुताबिक आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed