फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Married after thermal screening

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद हुई शादी

Mon, 29 Jun 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Married after thermal screening
नजीबाबाद के रायपुर में दुल्हन की थर्मल स्क्रीनिंग करते चिकित्सक। - फोटो : NAZIBABAD
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद हुई शादी
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोरोना संक्रमण के दौर में शादी के अवसर पर कुछ लोग सोशल डिस्टेंसिंग और सरकार की गाइडलाइन के प्रति गंभीर हैं तो कुछ उदासीन। रायपुर सादात में एक विवाह समारोह मिसाल बना। दूल्हा-दुल्हन और बरातियों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई और बरातियों की बीच सोशल डिस्टेंसिंग का भी खासा ध्यान रखा गया।

रायपुर सादात निवासी रामस्वरूप की पुुत्री रुचि शर्मा का विवाह उमरी निवासी योगेंद्र शर्मा के पुत्र अरुण शर्मा से तय हुई। दोनों पक्षों से विवाह समारोह में मात्र 30 से 40 बराती शामिल हुए। बरात पहुंची तो वधू पक्ष की ओर से बरातियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनाई गई। सैनिटाइजर की व्यवस्था भी विवाह स्थल पर की गई। वधू पक्ष ने खुशी चैरिटेबल ट्रस्ट के डा. एके शर्मा और डॉ राजीव कुमार से वर-वधू और बरातियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई। क्षेत्र के लोगों ने वर और वधू पक्ष द्वारा कोरोना संक्रमण के दौरान बरती गई सतर्कता पर उन्हें साधुवाद दिया।

रायपुर में बरातियों की थर्मल स्क्रीनिंग करते चिकित्सक।

रायपुर में बरातियों की थर्मल स्क्रीनिंग करते चिकित्सक।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed