फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Market opened after a month, half the business

महीने बाद खुला बाजार, आधा रहा कारोबार

Tue, 01 Jun 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Market opened after a month, half the business
महीने बाद खुला बाजार, आधा रहा कारोबार
विज्ञापन

बिजनौर। मंगलवार से जिले का बाजार आधिकारिक रूप से खुल गया। हालांकि कुछ दुकानदार कोरोना कर्फ्यू में भी चुपचाप दुकान खोल रहे थे और ग्राहकों को सामान बेच रहे थे। 11 बजे तक करीब पूरा ही बाजार खुलता था। कोई भी दुकान ऐसी नहीं थी जो नहीं खुलती थी। पूरी तरह पूरा दिन खुले बाजार में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी रही। उपभोक्ता बाजार में आते रहे हालांकि दुकानदारी कम ही रही।
मई का पूरा महीना कोरोना कर्फ्यू की भेंट चढ़ गया। मई की शुरूआत में कोरोना संक्रमण से बुरा हाल था लेकिन बाद में संक्रमण में कमी आनी शुरू हो गई थी। संक्रमण की वजह से शुरूआत में किराना स्टोर वाले ही दुकान खोलते थे, लेकिन बाद में लोगों ने सभी दुकान खोलनी शुरू कर दीं। सुबह 11 बजे तक करीब करीब सभी दुकानदार दुकान खोलते थे। बाद में भी दुकानदार दुकानों के आगे शटर बंद करके खड़े रहते थे और ग्राहक आने पर दुकान खोलकर सामान बेच देते थे। कोरोना कर्फ्यू को देखते हुए जूस कॉर्नर, आइसक्रीम पार्लर आदि के संचालकों ने अपना कच्चा माल पहले ही निकाल दिया था। मंगलवार को कोरोना कर्फ्यू में ढील के बाद बाजार खुल गया। बाजार खुलने पर बाजार में ग्राहकों की भीड़ फिर से उमड़ आई। मुख्य बाजार, सिविल लाइन में भारी भीड़ रही। नगर पालिका चौक, शास्त्री व जजी चौक पर तो जाम के हालात रहे। बाजार में भीड़ तो रही लेकिन ग्राहकों ने पहले दिन खरीदारी में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू से पहले निकाल दिया था माल
जूस व आइसक्रीम कॉर्नर के मालिक आरिफ के अनुसार उन्होंने इस बार माहौल को देखते हुए आइसक्रीम नहीं मंगवाई थी और फल भी कम ही रखे थे। कोरोना कर्फ्यू के समय दुकान में थोड़ा माल था जो निकालकर बेच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल का व्यापार नहीं
सेल सिटी मोबाइल शॉप के मालिक चंदन के अनुसार पहले दिन केवल सात से आठ ही ग्राहक आए हैं। उन्होंने भी छोटा मोटा सामान ही लिया। अभी मोबाइल का बाजार ठंडा ही है।
बाजार में भीड़ लेकिन ग्राहक नहीं
व्यापारी नेता मनोज कुच्छल ने बताया कि बाजार में भीड़ तो आई लेकिन बिक्री सामान्य दिनों के मुकाबले आधी भी नहीं हुई है। जनता खरीदारी करने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed