फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Mark the needy report'

राजस्व निरीक्षकों को निराश्रितों, दिव्यांगों व विधवा महिलाओं की दो दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश

Sat, 11 Apr 2020 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
'Mark the needy report'
धामपुर। तहसीलदार ने शनिवार को क्षेत्र के सभी राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र के सभी नगरों के जरूरतमंदों को दो दिन में चिह्नित कर अवगत कराएं, जिससे राजस्व विभाग की ओर से उन्हें खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन

तहसीलदार रमेशचंद सिंह चौहान ने कहा कि क्षेत्र के नगरों में जरूरतमंदों को खाद्यान्ना की दिक्कत आ रही है। इसके लिए तहसीलदार ने कानूनगो को चिह्निकरण के आदेश दिए। कहा कि वे पता करे कि नगरों में कितने दिव्यांग, निराश्रित, विधवा महिलाएं हैं। दो दिन के भीतर रिपोर्ट देनी है, जिससे कोई भूखा न रह सके। उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र में सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से अब तक 1723 जरूरतमंदों को राशन की किटों का वितरण किया जा चुका है। इनमें से 1088 किटों को राजस्व विभाग की ओर से बांटा गया है। तहसील में सामुदायिक किचन के माध्यम से प्रतिदिन करीब 500 से ज्यादा जरूरतमंदों को भोजन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed