{"_id":"5ee3c4d68ebc3e431d5dbd3a","slug":"many-villages-sealed-after-being-found-corona-infected-bijnor-news-mrt486147677","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कई गांव सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कई गांव सील
विज्ञापन

नूरपुर। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में कोरोना के पांच पॉजिटिव केस मिलने से ग्रामवासियों में दहशत फैल गई। पॉजिटिव आए पांच में से दो दिल्ली व तीन मुंबई से आए थे। पुलिस ने संक्रमितों मिले व्यक्तियों के गांवों को अवरोधक लगाकर सील कर दिया गया है। परिजनों को क्वारंटीन कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
कोरोना ने अब गांवों की ओर रुख कर लिया है। गांवों में बड़ी संख्या में लोग बाहरी प्रदेशों से आए हैं। मुंबई और गुजरात से आने वाले अधिकांश व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार की देर रात आई जांच रिपोर्ट में राजा का ताजपुर, जाफरपुर कोट, सेला, नंगली जाजू व ढेला अहीर में एक-एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिला है। गांव नंगली जाजू में संक्रमित मिली महिला छह जून को दिल्ली से आई थी। सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। उनके परिजनों को क्वारंटीन कर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल ने बताया कि जहां-जहां कोरोना संक्रमित मिले हैं वहां हॉटस्पॉट घोषित कर गलियों को सील कर दिया गया है।