फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Many people detained in Alinagar case for two days

अलीनगर प्रकरण मे कई लोग दो दिन से पुलिस हिरासत मे

Mon, 24 May 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Many people detained in Alinagar case for two days
अलीनगर प्रकरण में कई लोग दो दिन से हिरासत में
विज्ञापन

नहटौर। गांव अलीनगर में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव के मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि हिरासत में लिए गए लोग घटना के समय देहरादून के जौली ग्रांट अस्पताल होने का दावा कर रहे हैं। पुलिस अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज की जांच करने अस्पताल गई है।
गांव अलीनगर में 18 मई को पुलिस गोकशी की सूचना पर खुर्शीद अहमद के घर पर दबिश देने गई थी। पुलिस वहां से एक अरोपी शमशाद को पकड़कर ला रही थी। इसी दौरान पुलिस गाड़ी पर पथराव कर दिया। जिसमें गाड़ी का पिछला शीशा टूट गया। उसके बाद भारी पुलिस बल गांव पहुंचा और आरोपियों की तलाश की लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका। पुलिस ने 11 नामजद व 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी शमशाद का चालान कर दिया। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि दो दिन पूर्व पुलिस ने पूर्व प्रधान सहित कई लोगों को गांव महमदाबाद से हिरासत में लिया। हालांकि हिरासत में लिए गए लोग घटना के समय अपने आप को देहरादून के जौली ग्रांट अस्पताल में होना बता रहे हैं। पुलिस अस्पताल की फुटेज जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed