{"_id":"61b0fb1e7f02ba2a8e76cf94","slug":"mankuan-minor-is-closed-for-one-and-a-half-decade-dhampur-news-mrt568208162","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ दशक से बंद है मनकुआं माइनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ दशक से बंद है मनकुआं माइनर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ दशक से बंद है मनकुआं माइनर
धामपुर। करीब डेढ़ दशक पहले कोटरा रजबहे से निकली मनकुआं माइनर अभी भी बंद है। विभाग की ओर से किसानों के शोर मचाने के बाद भी आज तक माइनर को चालू ही नहीं किया जा सका है। अधिकांश स्थानों पर माइनर की जमीन पर लोगों ने अवैध तौर पर कब्जे कर रखे हैं। विभाग की ओर से माइनर की सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसानों ने डीएम से माइनर को गर्मी से पहले चालू कराने की मांग की है।
भाकियू कार्यकर्ता मनकुआं माइनर को चालू कराने के लिए कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारी से बात की। तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, महावीर सिंह, भूरा सिंह, केवल सिंह का कहना है कि सरकार की ओर से इस माइनर को कोटरा रजबहे से निकाला गया है। मनकुआं माइनर दर्जनों गांवों के जंगलों को पार करते हुए अलादीनपुर, सलाराबाद आदि गांवों तक निकला है। इस माइनर में किसानों की हजारों हेक्टेयर से ज्यादा जमीन शामिल है, पर इसका लाभ किसानों को नहीं लग सका है। डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय से बंद होने के कारण माइनर पर कालोनियां काटी जा रही हैं, पर विभाग को कोई चिंता नहीं है। उधर, एसडीएम विजयवर्धन तोमर का कहना है कि वे जांच कराकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बैठक कर माइनर को चालू कराने का प्रयास करेंगे।