फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mandalayat reached Bijnor for review of arrangements

व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए बिजनौर पहुंचे मंडलायुक्त

Sat, 11 Jul 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mandalayat reached Bijnor for review of arrangements
व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए बिजनौर पहुंचे मंडलायुक्त
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने सभी जनपदों के नोडल अधिकारियों को संचारी रोग नियंत्रण, स्वच्छता अभियान, पेयजल की व्यवस्था, जल भराव, फागिंग की व्यवस्था तथा बाढ़ की रोकथाम आदि की व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

बृहस्पतिवार को जिले के नोडल अधिकारी मंडलायुक्त वीरेंद्र कुमार सिंह बिजनौर पहुंचे। तीन दिन जनपद में रहकर कोविड-19 की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। तीन दिन के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान संचारी रोग नियंत्रण सहित उपरोक्त व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। जनप्रतिनिधियों व आमजन से फीडबैक लेकर संबंधित विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर समस्या का समाधान कराएंगे। इस दौरान नगर निगम, नगर पालिका अथवा नगर पंचायत के वार्डों का निरीक्षण करेंगे। इसी प्रकार कम से कम एक गांव तथा शहरी क्षेत्रों की मलिन बस्तियों का निरीक्षण कर सफाई, संचारी रोग नियंत्रण एवं स्वच्छता अभियान के लिए जनता को प्रेरित करेंगे। जनपद में कोविड-19 की समीक्षा और कोविड अस्पतालों की व्यवस्था का भी निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed