फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Manav won gold medal in Kudo martial arts in Himachal Pradesh

मानव ने हिमाचल प्रदेश में कूडो मार्शल आर्ट में जीता गोल्ड मेडल

Fri, 10 Sep 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Manav won gold medal in Kudo martial arts in Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश में कूड़ो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में हल्दौर के गांव इनामपुरा के गोल्ड मेडल विजेत - फोटो : BIJNOR
मानव ने हिमाचल प्रदेश में कूडो मार्शल आर्ट में जीता गोल्ड मेडल
विज्ञापन

हल्दौर। गांव इनामपुरा निवासी मानव सिंह ने हिमाचल प्रदेश में आयोजित कूडो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रामीणों ने होनहार गोल्ड मेडल विजेता का गांव लौटने पर जोरदार स्वागत किया।

गांव इनामपुरा निवासी सूरज सिंह का नौ वर्षीय पुत्र मानव सिंह ने हिमाचल प्रदेश के जनपद सोनल में ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज में दो सितंबर से पांच सितंबर तक चली राष्ट्रीय स्तरीय कूडो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इससे पूर्व उसने गोरखपुर में गत 14 मार्च को हुई प्रदेशीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे मानव सिंह अपने गांव पहुंचा तो उसके परिजनों और ग्रामीणों ने उसका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मोहम्मद अनवार ने कहा कि मानव सिंह ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अव्वल स्थान पाकर केवल अपने मां-बाप का नाम ही नहीं बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है। उन्होंने मानव सिंह को पुरस्कृत कर उनकी हौसला बढ़ाया। मानव सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता गिरजेश देवी, पिता सूरज सिंह व कोच आशु शर्मा को दिया है। रेशू कुमार, अशोक कुमार, राजकुमार, रूपचंद सिंह, बिश्बंर सिंह, निहाल सिंह सतपाल सिंह आदि ग्रामीणों ने गांव पहुंचे मानव कुमार का फूल मालाओं से स्वागत पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed