{"_id":"62717d28a1d3f65bc55b540e","slug":"man-commits-suicide-by-hanging-on-a-tree-dhampur-news-mrt587110073","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्ति ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यक्ति ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या
धामपुर(बिजनौर)। क्षेत्र के गांव परमावाला में एक व्यक्ति ने अपने खेत में शहतूत के पेड़ पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से सीएम को संबोधित एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें आत्महत्या का कारण बिजनौर के महादेवपुरम निवासी एक व्यक्ति पर नौकरी के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी करना बताया है। सुसाइड नोट में आरोपी व्यक्ति की संपत्ति की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
गांव परमावाला निवासी देवराज ने बताया कि उसके पिता देवेंद्र (65) गन्ना परिषद में नौकरी करते थे। मंगलवार सुबह उसके पिता स्नान करने के बाद रोज की तरह से खेत पर चले गए और वहां शहतूत के पेड़ पर अपनी तहमद (लुंगी) से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार मृतक देवेंद्र की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जो मुख्यमंत्री के नाम लिखा गया है। सुसाइड नोट में देवेंद्र ने बिजनौर के एक व्यक्ति पर कुछ युवकों की सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 30 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट में आरोपी की संपत्ति की जांच कराकर कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया है। यह भी लिखा है कि इस मामले से उसकी पत्नी और पुत्र अनभिज्ञ व निर्दोष है।
कोतवाल का कहना है कि अभी इस मामले में परिजनों की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- सुसाइड नोट में आरोपी की संपत्ति बताई
देवराज ने बताया कि सुसाइड नोट में उसके पिता ने लिखा है कि वह (देवेंद्र) कई साल पहले धामपुर में कोचिंग चलाता था। उसी समय बिजनौर के आरोपी व्यक्ति संपर्क में आया। वह उससेे पैसे लेकर लड़कों की नौकरी लगवाता था। पिछले चार साल में आरोपी ने उससे लगभग 30 लाख रुपये ले लिए। लेकिन कोई काम नहीं कराया। पिछले दो वर्षों से वह आरोपी के पास जाकर उससे लड़कों के पैसे मांग रहा था। परंतु उसने कुछ नहीं दिया। उसके पास इतनी संपत्ति नहीं है। जिसे बेच कर लोगों को पैसे वापस दे। आरोपी ने इस काम से बहुत धन इकट्ठा कर लिया है। उसके पास एक विवाह मंडप नूरपुर में ताजपुर रोड पर है। महादेवपुरम बिजनौर में मकान है। उसका एक मकान बिजनौर मोहल्ला खत्रियान में है। उसने एक मकान देहरादून में बना रखा है। अब वह वहीं रहता है। उसके पास चार गाड़ियां है। गुरुग्राम में जमीन है। मुख्यमंत्री से प्रार्थना की है कि इस पूरे मामले की जांच करा कर कार्रवाई करने की मांग की है।

धामपुर के गांव परमावाला में विलाप करते मृतक देवेंद्र चौहान के परिजन- फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन