फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Man can never equal a woman: Prof. Sompal Singh

धामपुर - पुरुष कभी महिला की बराबरी नहीं कर सकता : प्रो. सोमपाल सिंह

Fri, 03 Feb 2023 08:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 03 Feb 2023 08:47 PM IST
विज्ञापन
Man can never equal a woman: Prof. Sompal Singh
धामपुर एसबीडी कॉलेज में आयोजित सेमिनार में विचार रखती वक्ता।
- एसबीडी कॉलेज में महिलाओं का साहित्यिक योगदान विषय पर कार्यशाला का हुआ समापन
विज्ञापन

फोटो छह
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। एसबीडी कॉलेज में 75 वर्षों में महिलाओं का साहित्यिक योगदान और उपलब्धियां विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया। इस मौके पर प्रो. सोमपाल सिंह ने कहा कि महिला ने पुरुष को जन्म दिया है। इसलिए पुरुष कभी महिला की बराबरी नहीं कर सकता। महिला कृतिकार और पुरुष कृति है। भारत का इतिहास 16 विदुषी और 18 वीरांगनाओं पर निर्भर है।
शुक्रवार को प्रो. विकास शर्मा ने कहा कि भारतीय साहित्य में महिला लेखिकाओं ने अपनी सम्पूर्ण संवेदनाओं के साथ रचना कर्म का पालन किया है। यदि भारतीय इतिहास से 100 महिलाओं के नाम हटा दिए जाएं तो भारतीय साहित्य शून्य हो जाएगा। प्रो. चारु मेहरोत्रा ने कहा कि समाज में महिलाएं आज भी व्यक्तिगत संपत्ति के रूप में पहचानी जाती हैं, परन्तु नारी ईश्वर के बाद रचनाकर्म में दूसरे नंबर पर आती है। महिला लेखिकाओं ने अपने लेखन में महिलाओं के विभिन्न अधिकारों की आवाज उठाई। समाज में आज भी लड़के के जन्म पर खुशियां मनाई जाती है और लकड़ी के जन्म पर कोई खुशी नहीं मनाता।
विज्ञापन

मोरनी देवी छात्रावास की अध्यक्ष उषा अग्रवाल ने कविता प्रस्तुत की। प्रबंधक विजय कुमार ने कहा कि आज पूरे विश्व में कोई ऐसा क्षेत्र
नहीं है, जहां महिलाओं का योगदान न हो। महिलाएं अपने कर्तव्यों के अतिरिक्त अन्य कार्य भी सशक्त रूप से करती हैं। अतिथियों ने वालंटियर छात्राओं को सम्मानित किया। कॉलेज की ओर से बाहर से आए सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आनंदिता बोस, पुष्पिका सक्सेना, शिव गोविंद पुरी, मोहम्मद अहमद, पूनम चौधरी, करुणा नेहरा, मोहम्मद तारिक, मोहम्मद राशिद, डाॅ. प्रदीप कुमार तलन, महाश्वेता देवी ने शोध पत्रों को विश्लेषण के साथ प्रस्तुत किया। प्राचार्य डाॅ. अर्चना ने आभार जताया। डाॅ. चारु अग्रवाल, नीलम पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed