Bijnor: ढाबे पर खाना खा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, फौजी गंभीर घायल; पुलिस मौजूदगी में हुई वारदात
बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर ढाबे पर खाना खाते समय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि फौज में तैनात उसका भाई गंभीर घायल है। परिजनों ने आरोप लगाया कि हमला पुलिस की मौजूदगी में हुआ। गुस्साए लोगों ने शव रखकर जाम लगाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर हल्दौर के पास स्थित एक ढाबे पर बुधवार देर रात खूनी संघर्ष हो गया। ढाबे पर खाना खा रहे तीन चचेरे भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि फौज में तैनात उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना से गुस्साए लोगों ने गुरुवार सुबह स्टेट हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में ही ढाबा संचालक और उसके साथियों ने हमला बोला था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
जानकारी के मुताबिक, वाजिदपुर निवासी सन्नी पुत्र सुखबीर अपने भाई हिमांशु पुत्र गम्भीर और चचेरे भाई अंकुर पुत्र रणधीर के साथ ढाबे पर खाना खा रहा था। इसी दौरान ग्राम खतापुर निवासी ढाबे के कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि कर्मचारियों ने तीनों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। बताया गया कि पुलिस ने घटना के बाद पीड़ित पक्ष के ही अंकुर को रात में हिरासत में ले लिया था। गुरुवार सुबह शव गांव पहुंचने पर परिजन भड़क गए और बालकिशनपुर चौराहे पर शव रखकर हाईवे जाम कर दिया।