फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Malnutrition prevention campaign will run in 75 villages of the district

Bijnor News: जिले के 75 गांवों में चलेगा कुपोषण से बचाव अभियान

Sat, 08 Jun 2024 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Malnutrition prevention campaign will run in 75 villages of the district
बिजनौर के आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी करती टीम।
-स्वास्थ्य विभाग की टीम देगी सही पोषण की जानकारी
विज्ञापन

-कुपोषित बच्चों के परिजनों से पोषण देने के बारे में पूछा जा रहा
-05 से ज्यादा गांव चिह्नित किए गए हर ब्लॉक में
-497 कुपोषित बच्चे वर्तमान में इन गांवों में निवास कर रहे हैं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गांवों में कुपोषित बच्चों को सही पोषण मिले। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव जाकर भ्रमण करेगी। विभाग ने अधिक कुपोषण वाले 75 गांव चिह्नित किए हैं। जिनमें अभियान चलाकर टीम लोगों को सही पोषण की जानकारी दे रही है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों को अति गंभीर कुपोषित बच्चों के घर का भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं। आरबीएसके टीम बच्चों की स्क्रीनिंग कर रही है। साथ ही कुपोषित होने पर सही पोषण देने के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा अति गंभीर कुपोषित होने पर मेडिकल अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने के लिए कहा जा रहा है। प्रत्येक ब्लॉक से पांच और उससे ज्यादा गांव चिह्नित किए गए हैं। जिलेभर के चिह्नित 75 गांवों में 497 अति गंभीर कुपोषित बच्चे हैं। जिनके घर टीम जाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करेगी।
विज्ञापन

-----
ऐसे रखें बच्चे पोषण का ख्याल-
-छह माह से अधिक उम्र का बच्चा है और बीमार नहीं है तो बच्चे को अच्छा आहार दें
-घर में जो भी खाना उपलब्ध हो, खिलाएं
-अलग-अलग खाना देना तय करें
-अधिक वसा खिलाएं
-प्रतिदिन पांच से छह बार खिलाएं
-दो साल तक लगातार स्तनपान जारी रखें
-साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें
----
वर्जन::
जिले में 75 गांव चिह्नित किए गए हैं। जिनमें आरबीएसके टीम जाकर अति गंभीर कुपाेषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। साथ ही सही पोषण के बारे में जानकारी दे रही है। पूरे जून माह में इन गांवों में यह अभियान चलेगा।.
विज्ञापन
विज्ञापन

...डॉ. सुशील कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed