फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Male leopard captured in Shahzadpur

Bijnor News: शहजादपुर में कैद हुआ नर गुलदार

Sat, 31 May 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 31 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Male leopard captured in Shahzadpur
शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर में पिंजरे में कैद गुलदार। स्रोत सामाजिक वानिकी विभाग
हरेवली। शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर में सामाजिक वानिकी के अधिकारियों की ओर से 38 दिन पहले लगे पिंजरे में बृहस्पतिवार देर रात एक नर गुलदार कैद हो गया। वन विभाग के अधिकारी पिंजरे को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन




गांव के लोगों ने बताया कि उनकी मांग पर शहजादपुर ग्राम पंचायत के शहजादपुर-शेरकोट मार्ग पर स्थित सुनील कुमार के भट्ठे के समीप 22 अप्रैल को पिंजरा लगाया था। बृहस्पतिवार देर रात किसी समय एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार की गुर्राहट सुबह लोगों ने सुनी। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी पहुंचे और गुलदार को पिंजरे सहित कब्जे में ले लिया और पकड़ कर अपने साथ वानिकी रेंज कार्यालय ले गए। सामाजिक वानिकी के वनक्षेत्र अधिकारी प्रदीप शर्मा, सुनील राजौरा ने बताया कि पकड़ा गया नर गुलदार है जिसकी आयु करीब चार साल है। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप शर्मा का कहना है कि पिंजरे में कैद हुए गुलदार को पीली डैम ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। जहां के लिए अधिकारियों का आदेश होगा। गुलदार को वहीं पर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन




22 अप्रैल को भी कैद हो चुका है एक नर गुलदार

गांव के पवन कुमार, सतीश कुमार, थम्मन सिंह, लोकेंद्र सिंह, बबलू सिंह आदि ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। वन विभाग से बार-बार मांग करने पर सामाजिक वानिकी ने 22 अप्रैल को शहजादपुर- महमदाबाद रोड पर स्थित पवन पोल्ट्री फार्म के समीप पिंजरा लगा कर एक नर गुलदार पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed