{"_id":"688bb88ae8e10dd0e9049f54","slug":"male-leopard-captured-in-a-cage-in-keshopur-forest-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-156285-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: केशोपुर के जंगल में नर गुलदार पिंजरे में हुआ कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: केशोपुर के जंगल में नर गुलदार पिंजरे में हुआ कैद
Fri, 01 Aug 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
धामपुर के गांव केशोपुर के जंगल में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार। संवाद
धामपुर। स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर के जंगल में बुधवार देर रात एक और नर गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच गुलदार को पिंजरे सहित कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
तीन दिन पहले भी एक नर गुलदार पिंजरे में कैद हुआ था। ग्रामीणों की मांग पर केशोपुर के जंगल में एक और पिंजरा लगा हुआ था, जिसमें बुधवार की देर रात नर गुलदार कैद हो गया। गुलदार की आयु करीब दो साल है। गुलदार का परीक्षण कराने के बाद उच्चाधिकारियों के आदेश संबंधित स्थानों पर छोड़ा जाएगा। रेंजर गोविंद राम गंगवार ने बताया अब तक 22 गुलदार क्षेत्र में पकड़े जा चुके हैं। वन विभाग की ओर से गुलदार पकड़ने के लिए और आठ और पिंजरे लगा रखे हैं।